कागा न्यूज- कानपुर नगर
वार्ड 87 की गलिया करे पुकार।
कब होगा मेरा उद्धार।।
कानपुर नगर के महाराजपुर विधानसभा व अकबरपुर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले नौबस्ता मंडी समिति के पीछे चित्रा डिग्री कालेज के निकट चित्रा का हॉस्टल बना हुआ है जिसके चारो ओर की गलियो व पार्क का निर्माण अभी तक नही हो पाया है। काफी आबादी होने के बाद भी आज तक नाली व सड़क का निर्माण कार्य नही हो पाया है।क्षेत्रीय पार्षद व नगर निगम के अधिकारी तक क्षेत्रीय जनता ने अपनी बात पहुचाने का काम भी किया।जिसका परिणाम अभी तक कुछ नही है।। बरसात के मौसम में गलियो से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।। तमाम कीचड़ व गंदगी के कारण अनेक भयानक बीमारी जन्म लेती है।।
आज के इस कोरोना जैसी महामारी के दौर में सारे अधिकारी अपने में मस्त है और जनता त्रस्त है।।।