जूही खलवा पुल पर बरसात का पानी भरने से रिक्शा चालक की मौत
कागा न्यूज
कानपुर के जूही स्थित खलवा पुल पर पानी भरने के वजह से रिक्शा चालक की जान चली गयी। दरअसल नगर निगम की लापरवाही के चलते गरीब भेट चढ़ गया और कागजो में सिमटकर रह गया सफाई और जल निकासी अभियान।
आपको बताते चलें नगर निगम की लापरवाही के चलते पुल पर पानी भर गया जिसमें डूबकर रिक्शा चालक की मौत हो गई। जल निकासी के लिए लाखों की लागत से बने पम्पिंग स्टेशन से भी नही समस्या का समाधान हुआ।
नगर आयुक्त और उनके अधिकारी कागजो पर स्मार्ट सिटी बना रहें। जनता के करोड़ो रूपये की बंदरबाट से कानपुर नगर के हालात दिन पर दिन बत से बत्तर होती जा रही हैं।ए-सी कमरों में मौज काट रहे नगर आयुक्त एवं नगर निगम अधिकारी और सड़कों पर जनता की जान निकल रही। कानपुर नगर निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों को भी ठेंगा दिखाते है।