आज दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष पर भारतीय आजाद मंच ने फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण कर गांधी जयंती मनाई। वा एक दिवसीय भूख हड़ताल भी किया एवं उसमें प्रदेश सरकार से कुछ अपनी मुख्य मांगे भी मांगी जैसे कि
(1) हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को फांसी हो और उसे जल्द से जल्द न्याय मिले एवं सरकार कोई ऐसा कठोर कानून बनाए जिससे कि ऐसी घिनौनी हरकत करने पर सौ बार इंसान को सोचना पड़े। भारतीय आजाद मंच की दूसरी मांग।
(2) किसान बिल वापस हो या संशोधन करे प्रदेश सरकार क्योंकि पूरे विश्व में कोरोना महामारी के कारण अकाल रहा है और किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है वह भी पूरी तरह टूट चुका है वह कड़ी धूप में मेहनत करता है जिसके कारण हम जीवित हैं अब उस पर यह नया बिल पारित करके किसानों पर अत्याचार हो रहा है उस पर प्रदेश सरकार संशोधन करे किसान बिल वापस करें इस प्रकार धरने पर भारतीय आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा जी। राष्ट्रीय सचिव राहुल द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी, जिलाध्यक्ष पंकज तोमर जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकास त्रिपाठी जी, अमन ठाकुर, प्रदेश मंत्री आदित्य साहू जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश साहू जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष मिश्रा, कार्यालय प्रभारी गौरव यादव, जिला संगठन मंत्री शिवप्रताप परिहार, अमन भारद्वाज, जिला सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री गौरव गुप्ता, आशु पांडे, निर्भय सिंह, यशोदा नगर मंडल अध्यक्ष आशु सिंह, जरौली मंडल महामंत्री आनंद झा, रितिक साहू, सरला गुप्ता जी महिला मोर्चा, कविता अग्निहोत्री एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।img src=”https://kaganews.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG_20201002_155131.jpg” alt=”” width=”717″ height=”409″ class=”aligncenter size-full wp-image-1260″ />